Wednesday, November 24, 2010

प्यार है या कोइ और

सपनों में मेरे रहा करे फिर भी मुझे खुद से जुदा कहे
ये प्यार है या कोइ और जिसकी नज़र दिल छुआ करे

बातें हैं जिसकी लब पे वही मुझसे कहे तुम नहीं सही
जो मैंने सोचा था वो प्यार की बातें उसने क्यों न कहीं
प्यार को खुदा कहे पर प्यार से जुदा रहे
ये प्यार है या कोइ और जिसकी नज़र दिल छुआ करे

हमको दीवाना जिसने बनाया प्यार का पाठ जिसने सिखाया
उसको दिया दिल तो उसने मेरे प्यार को बेवकूफी बताया
दिल में मेरे जिसकी झलक है लब न जिसे बेवफा कहे
ये प्यार है या कोइ और जिसकी नज़र दिल छुआ करे

सपनों में मेरे रहा करे फिर भी मुझे खुद से जुदा कहे
ये प्यार है या कोइ और जिसकी नज़र दिल छुआ करे।

Saturday, November 20, 2010

सज़ा

अब तो ये जिस्म सज़ा लगता है
तेरे बिन बददुआ लगता है

तुमसे हट के थी मांगी तन्हाई
मेरी तन्हाई में इक शोर मचा लगता है

सर्द सा शोर उठा दिल में कहीं
दिल भी अब बाजुबां लगता है

बेजुबान हो गए हैं लफ्ज मेरे
नज़रों को लफ्ज मिला लगता है

मिल के तुमसे हुए दूर गिले
तुमसे हर शिकवा बयाँ लगता है

अब बयाँ कुछ भी कहीं और नहीं
तुमसे मिलना ही अब तो नया लगता है
अब तो ये जिस्म सज़ा लगता है

Monday, November 15, 2010

जाने क्यों

जाने क्यों ----------
दिल लगा के कहीं खो दिया जाने क्यों
जाने क्यों ----

फासलों से नहीं हम डरे थे मगर
पास आकर ये दिल रो दिया जाने क्यों
जाने क्यों ----

हाले दिल जितने भी खींचे थे अम्बर पर
आँखों से बदली ने धो दिया जाने क्यों
जाने क्यों ----

है शिकायत यही रब ने भी क्या चली
मन भीगी यादों से भिगो दिया जाने क्यों
जाने क्यों ----

जब भी पलटे यही पाया वो था खड़ा
हर बार दिल जानकर भी उसको दिया जाने क्यों
जाने क्यों ----

जाने kyon

Saturday, October 30, 2010

आँखों में रह लिए

इस दिल का धड़कना क्या कहिये
हम आप की आँखों में रह लिए
अब आप कहीं भी जा रहिये
इस दिल का धड़कना क्या कहिये

सारी रात नहीं कहीं चैन इसे
सारे दिन भी धड़कता रहता है
सारी सुबहें कहीं छुप जाएँ मगर
शामों को नज़र में ही तहिये
इस दिल का धड़कना क्या कहिये

मैं तो रोती रहूँ जब देखूं तुझे
सब नज़ारे नज़र में भरते हैं
हम यहाँ हैं वहां हैं आप खड़े
यूँ दर्दे जिगर फिर क्यूँ सहिये
इस दिल का धड़कना क्या कहिये

अब चाहिए नहीं कुछ भी हमें
देखा है हमने जब से तुम्हें
हमें मिलता रहे अहसास यूँही
खूं बन के मेरी रग में बहिये
इस दिल का धड़कना क्या कहिये।

Friday, October 29, 2010

हादसा

यूँही मिल के कहीं खो जाते हैं वो
बन के प्यार हादसा हो जाते हैं वो

जो बुरा ही रहे भला न लगे
सपना बनके पले सच में न चले
छोड़ कर चैन से सो जाते हैं वो
बन के प्यार हादसा हो जाते हैं वो

खाईं कसमें झूठी सारे वादे तोड़े
मेरी मुश्किल में वो साथ मेरा छोड़े
आकर कब्र पे मेरी रो जाते हैं वो
बन के प्यार हादसा हो जाते हैं वो


रात भर की तड़प और दिन की बचैनी
अब तो संग मेरे उम्र भर मेरी रहनी
फिर पलटते नहीं जो जाते हैं वो
बन के प्यार हादसा हो जाते हैं वो

यूँही मिल के कहीं खो जाते हैं वो
बन के प्यार हादसा हो जाते हैं वो।

Tuesday, October 26, 2010

चाँद आके मिला

मुझसे चाँद आके मिला कहने लगा और ये के
हैं तुम्हारे ही ये आंसू हैं जो तारे बनकर
अब शर्मिंदा हैं हम खुद पे ही ऐ यार मेरे
दे रहे दर्द ये कैसा हम तुम्हारे बनकर

भूलेंगे हम न कभी भी वो सुहानी सी घड़ी
जब तक तुम साथ थे साथ- साथ चल के मेरे
अब तो हर पल है यहाँ तन्हाई और अँधेरा
कल तक फिरे हम फिजां में बहारें बनकर

मुझको हैं क़ुबूल ये जो आसमां के तारे हैं
तेरी आँखें हैं या आकाश का पैमाना हैं
छलका नहीं एक भी तारा इन्तजार किया
हम नशे में भी साथ चलते किनारे बनकर

अब तो अहसास तेरा सांस के संग चलता है
अब तो खुशबू तेरी फैली है मेरी नस- नस में
तू भले दूर रहे साथ फिर भी रहता है
मेरे लिए सैकड़ों हजारों सहारे बनकर